भाजपा सरकार ने राम मंदिर व धारा 370 जैसे मसले हल कर अमिट छाप छोड़ी, देश का युवा हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम- रोहित चहल

भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने यहां मोर्चा के युवा चौपाल अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

भाजपा सरकार ने राम मंदिर व धारा 370 जैसे मसले हल कर अमिट छाप छोड़ी, देश का युवा हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम- रोहित चहल
युवा चौपाल को संबोधित करते भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल।

भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री ने युवा चौपाल के अभियान का शुभारंभ किया, राज राजेश्वरी ग्रुप ने किया स्वागत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आज देश का युवा हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। भाजपा जो भी आदेश युवा मोर्चा को देगी, उसे वह बखूबी निभाएगा। भाजपा सबका साथ - सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। देश का युवा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है। भाजपा सरकार ने राम मंदिर और धारा 370 जैसे कठिन मसले आसानी से हल कर अमिट छाप छोड़ी है।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने रतलाम प्रवास के दौरान कही। वे युवा चौपाल को संबोधित कर रहे थे। चहल ने कहा कि प्रदेशभर में पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा चौपाल अभियान प्रारम्भ किया है। इसके तहत ही वे रतलाम आए हैं। चहल ने बताया कि युवा चौपाल अभियान के अंतर्गत युवाओं से संवाद कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाकर जोड़ना है।

केंद्र व राज्य सरकारें तथा युवा कार्यकर्ता लोकहित के लिए समर्पित- भदौरिया

युवा चौपाल को जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा भी संबोधित किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोकहित के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे। युवा चौपाल के पश्चात युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री चहल ने सेवा सप्ताह के निमित्त कार्यकर्ताओं के साथ सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया।

तिलक लगाकर किया स्वागत, दाल-बाटी का भोजन करवाया

सेवा बस्ती में पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री चलह का स्वागत मोर्चा के मुखर्जी मंडल के महामंत्री अजय गोमे मित्र मंडल द्वारा किया गया। चहल गोमे के निवास पर भी पहुंचे जहां गोमे की माता अन्नू गोमे द्वारा तिलक लगाकर अगवानी की गई और निरंतर आगे बढ़ने रहने का आशीर्वाद भी दिया। बाद में सभी आगंतुकों ने गोमे परिवार के यहां मालवा का प्रसिद्ध भोजन दाल-बाटी का लुत्फ लिया। 

रतलाम नमकीन की विशेषता बताई और भेंट भी की 

चहल का राज राजेश्वरी युवा परिषद की ओर से जिला मंत्री ऋषभ दुबे, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, मंडल महामंत्री अजय गोमे, विवेक पालीवाल, दीपेश राठौर आदि ने पुष्पमाला और शाल-श्रीफल से स्वागत किया। जिला मंत्री ऋषभ ने रतलाम की प्रसिद्ध सेव की विशेषता बताई। उन्होंने रतलामी सेंव भी भेंट की।

ये रहे मौजूद

मीडिया प्रभारी किशोर कुमावत ने बताया युवा चौपाल में भाजपा जिलाध्यक्ष, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरत बैरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई,  युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंतराव गरुड़, जिला प्रभारी शुभम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुकूल सोनी, राकेश पाटीदार, जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, शुभम गुर्जर, जलज सांखला, सिद्धार्थ कटारिया, यादवेंद्र सिंह, जिला मंत्री संजय जाट, संजय पांचाल, शुभम चौहान, राहुल पाटीदार, नानालाल शाह. कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत शिवम, सिद्धार्थ, देवेंद्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष संदीप पोरवाल, गौरव टांक, आशीष धाकड़, राहुल रांका, जयेश जाजोरिया, आयुष पड़ियार, चिराग असरानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।