विनोद यादव भाजपा आंबेडकर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त, लंबे समय से निभा रहे थे प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा के रतलाम में आंबेडकर मंडल के प्रभारी विनोद यादव को मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Apr 8, 2023 - 01:01
 0
विनोद यादव भाजपा आंबेडकर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त, लंबे समय से निभा रहे थे प्रभारी की जिम्मेदारी
विनोद यादव, अध्यक्ष- आंबेडकर मंडल, रतलाम (भाजपा)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने रतलाम शहर विधानसभा के आंबेडकर मंडल के अध्यक्ष पद पर विनोद यादव को नियुक्त किया है।

यादव की नियुक्ति भाजपा के संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार की गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि यादव अब तक आम्बेडकर मंडल के प्रभारी रहे हैं।

 

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।