शराबी TTE की करतूत ! कार को मारी टक्कर, GRP चौकी पर पत्रकारों से की अभद्रता, विरोध के बाद सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
रतलाम के डाट की पुल क्षेत्र में कथित रूप से नशे में धुत रेलवे टीटीई की कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। जीआरपी चौकी में पत्रकारों से अभद्रता के आरोपों के बाद विवाद बढ़ा और विरोध के चलते टीटीई को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।
हादसे के बाद पुलिस चौकी में मचा बवाल, टीटीई के साथियों पर मामले को दबाने की कोशिश के आरोप
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के डाट की पुल क्षेत्र में रविवार रात एक शराबी रेलवे टीटीई की लापरवाही ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत टीटीई ने अपनी चार पहिया कार से अन्य वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शराबी टीटीई और उसके समर्थक ने कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से जीआरपी थाने पर अभद्रता भी की। पत्रकारों ने इस पर नाराजी जताई तो सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 9.30 बजे की डाट की पुल क्षेत्र की हैं। यहां शराब के नशे में वाहन को टक्कर मारने वाले और हंगामा करने वाले टीटीआई का नाम दिनेश संधु बताया जा रहा है। टीटीई नशे में इतना धुत्त था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और टीटीई संधु को रेलवे कॉलोनी स्थिति जीआरपी चौकी लेकर पहुंची।
टीटीई संधु के कुछ साथी भी जीआरपी चौकी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मी भी चौकी पहुंच गए। उन्हें कवरेज करते देख टीटीई और उसके साथी भड़क गए और मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे। कुछ ने बहस करते हुए कवरेज में बाधा डालने का प्रयास भी। इससे चौकी परिसर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
जीआरपी की भूमिका पर भी उठे सवाल, प्रेस क्लब ने संभाला मोर्चा
पूरे घटनाक्रम के दौरान जीआरपी की कार्यशैली पक्षपातपूर्ण नजर आई। आरोप है कि चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी ने पत्रकारों के साथ अभद्रता कर रहे टीटीई को रोकने के बजाय उनका बचाव करने का प्रयास किया। इसे लेकर पत्रकारों ने आपत्ति जताई। टीटीई और जीआरपी के इस रवैये की जानकारी पत्रकार समीर खान ने रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गौस्वामी को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी, आरिफ कुरैशी, विजय मीणा, साजिद खान, मोहम्मद हुसैन, नीरज कुमार शुक्ला, नवीन टांक, आमीन हुसैन, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौके पर पहुंच गए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान अन्य पत्रकार साथी भी पूरे समय दूरभाष पर घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थे।
ये भी पढ़ें
टीआई पाटीदार ने फटकारा, टीटीई ने मांगी माफी
पत्रकारों ने पूरे घटनाक्रम से रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार को भी अवगत कराया। तब तक जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार भी चौकी पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। उन्होंने चौकी स्टाफ को फटकार भी लगाई। बाद में अभद्रता के आरोपों से घिरे टीटीई संधु और उसके साथी सुुमित को भी चौकी बुलाया गया जहां उन्होंने सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
ये भी पढ़ें






