बड़ी खबर : 22 जनवरी को बंद रहेंगे मध्य प्रदेश के स्कूल, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश का आदेश

  मध्य प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी किए हैं।

Jan 19, 2024 - 20:15
 0
बड़ी खबर : 22 जनवरी को बंद रहेंगे मध्य प्रदेश के स्कूल, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश का आदेश
22 जनवरी को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन 22 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश से स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस दिन अवकाश घोषित किया है।

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी किया है। आदेश उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इसके अनुसार अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त विद्यालयों में 22 जनवरी 2024 को अवकाश घोषित किया है।

150

बता दें, प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश को लेकर एक दिन पूर्व ही आदेश जारी हो चुका है।

500
200

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।