आल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की महिला शाखा का महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों को मिलेगी प्राथमिकता
रतलाम में ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की महिला शाखा की बैठक में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की रतलाम महिला शाखा की बोर्ड सदस्यों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक होटल में आयोजित हुई। इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों को लेकर चर्चा की गई। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर सहमति भी बनी।
बैठक की अध्यक्षता महिला शाखा की अध्यक्ष अलका महेंद्र कटारिया ने की। फाउंडेशन की संरक्षक मंजू कमल कटारिया मुख्य अतिथि रहीं। बैठक में आगामी कार्ययोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने सामाजिक हित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता बताई। इन विषयों को संगठन की आगामी प्राथमिकताओं में शामिल करने पर सभी ने सर्वसम्मति व्यक्त की।
लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर
बैठक के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने का संकल्प लिया। साथ ही फाउंडेशन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।
ये भी पढ़ें
2‘हड्डी ब्रेकर’ से वाहन चालकों को होने वाली तकलीफ पर कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर चार स्थानों से हटाए स्पीड ब्रेकर
3सफेमा का शिकंजा ! पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे डोडाचूरा तस्कर विवेक पोरवाल की 8.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
4प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने मुंह बोले दामाद से अपने दामाद पर चलवाई थी गोली, दूसरी गोली पिस्तौल में फंसने से बच गई थी जान, दोनों गिरफ्तार




