रॉयल कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में दिखी प्रतिभाओं की चमक, कर्नाटक-गोवा टूर का ऐलान, चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने सफलता के तीन मूलमंत्र

रतलाम के रॉयल कॉलेज में फार्मेसी विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी आयोजित हुई। चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने सफलता के तीन मूलमंत्र दिए और कर्नाटक-गोवा एजुकेशनल टूर की घोषणा की।

रॉयल कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में दिखी प्रतिभाओं की चमक, कर्नाटक-गोवा टूर का ऐलान, चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने सफलता के तीन मूलमंत्र
नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते रॉयल कॉलेज के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया।

मिस्टर-मिस फ्रेशर सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। फूलों और स्वागत गीतों के साथ नए विद्यार्थियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा और रैंप वॉक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोह की अध्यक्षता रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की। अतिथि डॉ. नेहा सराफ, साइकोलॉजिस्ट एवं शिक्षाविद् डॉ. वेणु शर्मा, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम की सहायक प्राध्यापक डॉ. आशा राजपुरोहित तथा वर्चुअस वैली इंटरनेशनल स्कूल एवं किड्जी स्कूल की प्रधान अध्यापिका प्रियंका पांडेय उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें

जिज्ञासा, असफलता से सीख और जीवन में संतुलन सफलता की कुंजी

चेयरमैन गुगालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए तीन महत्वपूर्ण मूलमंत्र बताए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा जिज्ञासु बने रहना चाहिए। किसी भी विषय को समझने के लिए प्रश्न पूछने और उसका संतोषजनक समाधान तलाशने की आदत विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने असफलता को सफलता की राह का हिस्सा बताते हुए कहा कि असफल होने पर निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर नई ऊर्जा और मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पढ़ाई, खेलकूद, सामाजिक गतिविधियों और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए सभी क्षेत्रों को उचित महत्व देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक और गोवा के एजुकेशनल टूर की घोषणा

समारोह के दौरान चेयरमैन गुगालिया ने आगामी दिनों में रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नाटक और गोवा के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की घोषणा की। इस घोषणा का विद्यार्थियों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। इससे सभागार में उत्साह का माहौल बन गया।

मिस्टर-मिस फ्रेशर सहित प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम में जूरी सदस्यों ने विद्यार्थियों को मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। मंच का संचालन थीम आधारित गतिविधियों के साथ देवांश सोनी, निहाल वर्मा, सलीना खान, नमिता पटीवाला, निगार खान, मेघा जटिया, यशस्वी जोशी और वंशिका बैरागी सहित विद्यार्थियों ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर, सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासक प्रो. दिनेश राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें