BHMS द्वितीय वर्ष की परीक्षा में आईज उमरजी, हेमांग चैहान व आयुषी परमार ने किया कमाल
रतलाम के तीन विद्यार्थियों ने BHMS द्वितीय वर्ष की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। तीनों को सभी से बधाइयां मिल रही हैं।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. मेडिकल साइन्स यtनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा BHMS द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले दिनों घोषित किया गया। इसमें रतलाम के विद्यार्थियों ने का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। सफलता अर्जित करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में आईज उमरजी, हेमांग चौहान तथा आयुषी परमार शामिल हैं। इन्होंने 900 अंक में से क्रमशः 625, 619 तथा 584 अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस सफलता के लिए विद्यार्थियों को परिजन और ईष्टमित्रों की बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि, तीनों रतलाम शहर के एक निजी महाविद्यालय के विद्यार्थी हैं।
ये भी पढ़ें
2मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता रेलवे की स्थायी समिति के चेयरमैन नियुक्त, रेलवे के कामकाज, यात्री सुविधा, सुरक्षा और विकास परियोजना की समीक्षा में होगी भूमिका
3AI और Gen-Z से पत्रकारिता के सामने बढ़ी चुनौती, प्रामाणिकता और विश्वसनीयता बड़ा सवाल - चेतन्य काश्यप
4बच्चों के बीच बेंच पर बैठे कलेक्टर अजय कटेसरिया, सवाल भी पूछे, जवाब नहीं मिले तो खुद बताए



