चार गुना भूमि अधिग्रहण मुआवजा देने के निर्णय से किसानों में हर्ष, मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहित करने पर 4 गुना मुआवजा देने के निर्णय लिए जाने पर भाजपा नेताओं और किसानों ने मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत किया।

Apr 26, 2026 - 17:51
 0
चार गुना भूमि अधिग्रहण मुआवजा देने के निर्णय से किसानों में हर्ष, मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा देने के निर्णय पर मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन करते भाजपा नेता व किसान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों की भूमि के अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के किसानों में हर्ष की लहर है। इस निर्णय से हर्षित किसानों की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने मुआवजे के निर्णय पर सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने इस दौरान कहा कि किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत 2047 की जो संकल्पना की है किसानों की उन्नति से उसे पूर्ण करने में बहुत मदद मिलेगी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, राहुल सिंह, हंसराज छाबड़ा, दिग्विजयसिंह लुनेरा, कृष्णा शर्मा, राजु गामड़ आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।