एमसीएच की छत पर पानी रुकने की मिली समस्या तो सिविल सर्जन डॉ. सागर पहुंच गए निरीक्षण करने और करवा दिया सुधार
मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई की छत में पानी रुकने की समस्या का सिविल सर्जन ने अवलोकन कर निराकरण कराया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर द्वारा सिविल सर्जन का प्रभार लेने के बाद अस्पताल की व्यवस्था में निरंतर गुणात्मक सुधार करने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उनके द्वारा नियमित निरीक्षण और अस्पताल में भ्रमण के बाद व्यवस्था में सुधार होना परिलक्षित हुआ है।
जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में पानी रुकने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया गया। संज्ञान लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर एम. एस. सागर ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई की छत पर जाकर पानी के निकासी रुकने का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी के निकास की उचित व्यवस्था कराई जिससे पानी का निकास व्यवस्थित किया जाना सुनिश्चित किया गया।
स्टाफ नर्स की उपस्थिति की हो रही मॉनिटरिंग
जिला अस्पताल में भ्रमण के दौरान उन्होंने ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों की उपस्थिति वार्डों में ड्यूटी रोस्टर की व्यवस्था में सुधार कर निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार ड्यूटी रोस्टर बनाना सुनिश्चित किया गया है। निरीक्षण में डॉ. सागर ने पाया कि स्टाफ नर्स के समय अनुसार ड्यूटी पर उपस्थित रहने की सतत निगरानी की जा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों से लगातार चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सिविल सर्जन द्वारा किए गए भ्रमण के दौरान उनके साथ विभिन्न विभागीय चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।