इस्लामिक-ए-हिंद कमेटी ने मनाया 24वां स्थापना दिवस, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी एवं शहर काजी अहमद अली का किया सम्मान

इस्लामिक-ए-हिंद कमेटी ने मनाया 24वां स्थापना दिवस, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी एवं शहर काजी अहमद अली का किया सम्मान
इस्लामिक-ए-हिंद कमेटी अध्यक्ष इकराम इक्कै बैलूत अतिथियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्थान इस्लामिक-ए-हिंद कमेटी का 24 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. लीला जोशी एवं शहर काजी अहमद अली सहित शहर की चार हस्तियों का सार्वजनिक सम्मान किया गया।

सभी अतिथियों को संस्था द्वारा सम्मान स्वरूप शाल-श्रीफल तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। सम्मान संस्था अध्यक्ष इकराम इक्का बैलूत, पूर्व क्षेत्रीय पार्षद नजमा बेलूत, अंजुमन कमेटी नायब सदर परवेज, निखार, युवा समाजसेवी विनोद राठौर, साजिद, रशीद मंसूरी, वीरपाल सिंह राठौर आदि ने किया। सम्मानित होने वालों में महेंद्र कटारिया, यास्मीन शेरानी, प्रभु राठौर एवं कुसुम चाहर भी शामिल हैं। अतिथियों ने अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में संबोधित करते हुए संस्था द्वारा 24 वर्ष के स्वर्णिम काल में किए गए उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

ये रहे मौजूद

पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुर्तुजा स्टेशन वाला, पार्षद मनीषा व्यास, नीलोफर खान, कविता महावर, मीनाक्षी सेन, पीसीसी सदस्य संजय छाजेड़, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान, पूर्व पार्षद अरुण राव, फय्याज मंसूरी, चंद्रप्रकाश पुरोहित, डॉ मुस्तफा, शहजाद खान, किशनलाल भगीनामा, अमरसिंह शेखावत, जोएब आरिफ, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल डांगी, अफजल हुसैन, हेमंत मेहता, तेजराम प्रजापत, संतोष ओहरा, देवेंद्र वैराल, विजय उपाध्याय, वहीद मेव, इकरार चौधरी, इलियास, अनवर खान, शाहिद अंसारी, संजय खंडकर, जफर खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन संजय बाफना ने किया। आभार प्रदर्शन इकराम एक्का बैलूत ने किया।