कुश ने किया खुश ! 68वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कुश यादव ने रतलाम का नाम किया रोशन, मध्यप्रदेश टीम से खेलते हुए किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रतलाम के खिलाड़ी कुश यादव ने 68वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। स्पर्धा में कुश मप्र टीम से खेल रहे थे।

Feb 19, 2025 - 21:47
 0
कुश ने किया खुश ! 68वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कुश यादव ने रतलाम का नाम किया रोशन, मध्यप्रदेश टीम से खेलते हुए किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
68वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रतलाम के खिलाड़ी कुश यादव।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 68वीं राट्रीय शालेय सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के संभाजी नगर में हुआ। इसमें रतलाम के खिलाड़ी कुश यादव ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर शहर और अपने परिजन का नाम रोशन किया।

जिला सॉफ्ट बाल संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 68वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम के सदस्य के रूप में रतलाम के खिलाड़ी कुश यादव का चयन पिछले माह छतरपुर में आयोजित हुई 68वीं राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के दौरान हुआ था। टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को 6 से 9 फरवरी तक छतरपुर में आयोजित कैम्प में प्रशिक्षण भी दिया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए कुश ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जगह बनाई थी।

इन्होंने दी बधाई

खिलाड़ी कुश को इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्रसिंह सोलंकी, मयंक जाट, विरेंद्र गुर्जर, निमित शर्मा, गौरव मेहता, अर्पित कुमावत, रईस खान, प्रवेश परमार, अभिषेक शर्मा, अभिषेक गुर्जर, पलाश कलंकी, शशांक बैरागी, अमित रावल, बबीता पांडेय, राहुल दीक्षित सहित सहपाठियों और परिजन ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।