अंतर जिला स्कूल योग प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 120 विद्यार्थियों ने किया योग

जिला योग संघ द्वारा अंतर जिला स्कूल योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने योग कर पुरस्कार जीते

Nov 28, 2021 - 18:07
Nov 28, 2021 - 18:14
 0
अंतर जिला स्कूल योग प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 120 विद्यार्थियों ने किया योग
अंतर विद्यालयीन योग प्रतियोगिता में योग की मुद्राओं का प्रदर्शन करते विद्यार्थी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला योग संघ द्वारा जिला स्तरीय अंतर विद्यालयीन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने योग का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि रामचंद्र तिवारी (जिला क्रीड़ा अधिकारी) थे। अध्यक्षता दीपेंद्र सिंह ठाकुर (चेयरमैन जिला खेल संघ) ने की। विशिष्ट अतिथि मयंक झालानी (उप प्राचार्य- रतलाम पब्लिक स्कूल), अनूप शर्मा (प्राचार्य नोबल इंटरनेशनल एकेडमी) एवं शिक्षक राकेश नागदा थे। अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

150

500
200

अतिथियों का स्वागत अमित सिंह राजपूत, गौरव मेहता, अर्पित कुमावत,ललिता चौहान, निमित्त शर्मा, राहुल परमार, शुभम जलोदिया, मदन रायकवार, योगेश शर्मा ने किया। संचालन दुर्गाशंकर मोयल ने किया। आभार वीरेंद्र गुर्जर ने माना

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।