साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि

वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का निधन हो गया। वे साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद के पुत्र थे। दिवंगत गुप्ता को मुखाग्नि उनकी बेटी ने दी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ख्यात साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का शनिवार रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। दिवंगत गुप्ता को मुखाग्नि बेटी कांची ने दी।

रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, कार्टूनिस्ट, व्यंग्यकार और पत्रकार इंगित गुप्ता को अस्वस्था के चलते शहर के रतलाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया था जहां दो दिन से उनका अरविंदो हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। शनिवार रात को अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार विजय मीणा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, सचिव बंटी यश शर्मा एवं पत्रकार असीम राज पांडेय और साजिद खान देर रात ही इंदौर पहुंचे और सुबह दिवंगत गुप्ता की पार्थिव देह को रतलाम लाए। रविवार सुबह दिवंगत गुप्ता की अंतिम यात्रा डोंगरानगर स्थित उनके निज निवास से निकलकर जवाहरनगर स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बेटी कांची गुप्ता ने दी।

पत्रकार जगत और समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति

मुक्तिधाम पर काकानी सोशल वेलफेयर सोसायटी के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद काकानी ने सभी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पत्रकार इंगित गुप्ता को पत्रकार जगत, समाज और रतलाम शहर के लिए बड़ी क्षति बताया। तत्पश्चात सभी ने मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और गुप्ता परिवार को हुई अपूर्णनीय क्षति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि इंगित गुप्ता बीटी टीवी, श्रीवीजन केबल नेटवर्क, हैलो हिंदुस्तान समाचार पत्र, आईवी न्यूज.कॉम से जुड़े रहे। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान साक्षरता मिशन से सक्रिय कार्यकर्ता रहे। कुछ समय पूर्व ही वे मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला कोषाध्यक्ष बने थे।

अंतिम यात्रा में रहे शामिल

अंतिम यात्रा में रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश जैन, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, जनवादी लेखक संघ के पदाधिकारी प्रो. रतन चौहान, रंगकर्मी एवं अभिभाषक यूसुफ जावेदी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, सचिव यश शर्मा बंटी, सह सचिव मुबारिक शेरानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत शर्मा, नीरज बरमेचा, सिकंदर पटेल, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज कुमार शुक्ला, अदिति मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय, तुषार कोठारी, रमाकांत शुक्ला, नरेंद्र जोशी, प्रियेश कोठारी, भेरूलाल टांक, सौरभ कोठारी, असीम राज पांडेय, अनिल पांचाल, सुशील खरे, सुधीर जैन, संजय कोठारी, जलज शर्मा, किशोर जोशी, देवेंद्र वाधवा, जयदीप गुर्जर, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, पत्रकार नवीन टांक, समीर खान, जाहिद मीर, शाहिद मीर, स्वदेश शर्मा, शानू तोमर, उदित अग्रवाल, गोवर्धन चौहान, विपिन त्रिवेदी, कांग्रेस नेता राजेश सक्सेना, जनसंपर्क अधिकारी शकील खान, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल जाट, चंद्रप्रकाश, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, विक्रांत सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न शर्मा, रफीक खान, हुसैन खान, आमीन खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार, प्रोफेसर, सामाजसेवी, पुलिसकर्मी सहित विभिन्न समाज और क्षेत्र के वरिष्ठजन मौजूद रहे।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, वरिष्ठ पत्रकार रमेश मिश्र चंचल, रमेश टांक, वीरेंद्र हीतिया, रमेश राजपूत, आरिफ कुरैशी, हेमंत भट्ट, कमल सिंह जादव, भुवनेश पंडित, रमेश सोनी, हिमांशु जोशी, राजेश पुरोहित, नीलेश बाफना, लगन शर्मा, प्रदीप नागौरा, शिवेंद्र दुबे, हेमंत कोठारी, दिलजीत सिंह मान, विवेक चौधरी, विकल्प मेहता, यशवंत राठौड़, शुभ दशोत्तर, राजेश पोरवाल, दिव्यराज सिंह राठौर, किशोर कुमावत, दुर्गेश पंवार, हेमेंद्र उपाध्याय, राज अग्रवाल, दिग्विजयसिंह सेंगर, ओम त्रिवेदी, मनोज श्रीवास्तव,  संतोष जाट, पवन शर्मा, सुरेश बौरासी, दिलावर सिंह देवड़ा, हिरेंद्र परमार, हरिवंश शर्मा, राजेश वासनवाल, विमल कटारिया, विनोद संघवी, अर्पित चौबे, उत्तम शर्मा, कुलदीप माहेश्वरी, तौफीक पठान, चेतन्य शर्मा, मोन्टी पारे, उमेश मिश्रा, चंदन कुमार, हेराल्ड अलेक्जेंडर (हैरी), उद्योगपति सुशील अजमेरा, नगर निगम के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कोठारी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सीए गोपाल काकानी, डॉ. रत्नदीप निगम, पार्षद हितेश शर्मा (कामरेड), धर्मेंद्र रांका, शैलेंद्र गोठवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) कैलाशचंद्र पटेल, भाजपा नेता अनिल कटारिया, आकाश कोठारी, इरशाद मंसूरी, अनुज शर्मा, अनिल पोरवाल, सुरेंद्र सुरेका, धर्मेंद्र मंडवारिया, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी, कांग्रेस नेता राजेश पुरोहित (करमदी), बसंत पंड्या, अनिल पुरोहित,  व्यापारी नेता मनोज झालानी, विकास जैन, रत्ना पाल, पूर्व पार्षद जाकिर रावटीवाला, मंगल लोढ़ा, सौरभ अग्रवाल, दिनेश सोलंकी, एडवोकेट संतोष त्रिपाठी, जितेंद्र टांक, केजार मनासी, नीलू अग्रवाल, गोपाल सोनी आदि ने भी दिवंगत इंगित गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।