मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- कोविड दर कम हुई लेकिन खतरा गया नहीं

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर कोराना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन और मास्क लगाने की हिदायत दी।

Feb 15, 2022 - 15:21
 0
मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- कोविड दर कम हुई लेकिन खतरा गया नहीं
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री- मप्र। फाइल फोटो।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र में कोरोना की संक्रमण दर भले ही कम हो गई है लेकिन यह अभी गया नहीं है। कोरोना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उन्होंने खुद ट्वीट के माध्यम से इसकी पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि उन्होंने अपना आरटीपीसीआर कराया था जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने के लिए कहा है। वे मीटिंग आदि वर्चुअल ही करेंगे।

प्रदेश के मुखिया के अऩुसार प्रदेश में कोविड की रफ्तार में कमी आई है। वर्तमान में इसकी संक्रमण दर महज 2 फीसदी ही है फिर भी एहतियात बरतने की जरूरत है। सीएम ने कहा है कि कोविड अभी गया नहीं है, इसलिए एहतियात बरतें। मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।