अच्छी पहल ! जिला अभिभाषक संघ परिसर में 24 जून को लगेगा विशेष बैंकिंग शिविर, शून्य बैलेंस पर खुलेंगे खाते

रतलाम जिला अभिभाषक संघ परिसर में 24 जून को पंजाब एंड सिंध बैंक का विशेष बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित होगा। जन-धन योजना के तहत शून्य बैलेंस खाते, रुपे कार्ड, बीमा और पेंशन योजनाओं का लाभ मिलेगा।

अच्छी पहल ! जिला अभिभाषक संघ परिसर में 24 जून को लगेगा विशेष बैंकिंग शिविर, शून्य बैलेंस पर खुलेंगे खाते
रतलाम जिला अभिभाषक संघ परिसर में बैंक खाता खोलने के लिए 24 जून 2026 को लगेगा शिविर।

अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, रुपे डेबिट कार्ड और बीमा सुविधा भी उपलब्ध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला अभिभाषक संघ, रतलाम द्वारा अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर पंजाब एंड सिंध बैंक की स्टेशन रोड शाखा आयोजित करेगी। यह 24 जून 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला अभिभाषक संघ के पुराने हॉल में आयोजित होगा।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत शून्य (0) बैलेंस पर बैंक खाते खोले जाएंगे। खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा तथा योजना के नियमों के अनुसार 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) शामिल हैं। शिविर में इन योजनाओं के लिए पंजीयन की सुविधा के साथ आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील

जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी अधिवक्ता साथियों एवं न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचें, ताकि बैंकिंग सेवाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें