बड़ी सुविधा ! अब रात 8 बजे तक हो सकेगी स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग, घर से पिकअप की सुविधा भी हो गई शुरू

रतलाम डाक संभाग के झाबुआ और रतलाम के मुख्य डाकघरों में अब रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग होगी। रतलाम में फ्री पिकअप सुविधा भी शुरू हो गई है।

Sep 6, 2025 - 17:34
 0
बड़ी सुविधा ! अब रात 8 बजे तक हो सकेगी स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग, घर से पिकअप की सुविधा भी हो गई शुरू
डाक सुविधा में इजाफा।
  • रतलाम डाक संभाग के रतलाम व झाबुआ के प्रधान डाकघरों में बढ़ाया समय

  • डाक विभाग ने ग्राहकों की सुविधा के लिए बढ़ाया काम करने का समय

  • पहले शाम 4 बजे तक ही थी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की सुविधा

  • अब दोनों डाकघर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निजी कुरियर कंपनियों को मात देने के लिए अब डाक विभाग ने भी अपनी सुविधाओं और सेवाओं इजाफा किया है। रतलाम डाक संभाग के रतलाम तथा झाबुआ के मुख्य डाकघरों में अब रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग करवाई जा सकेगी। इतना ही नहीं रतलाम में तो घर से पिकअप की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

डाक अधीक्षक राजेश कुमावत ने बताया कि डाक सेवा जन सेवा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग काउंटर का समय विस्तारित किया गया है। इसका लाभ व्यापारियों, नौकरीपेशा सहित आम नागरिकों को मिलेगा। जो लोग अभी तक अपनी डाक या पार्सल बुक करने के लिए अपने व्यापार स्थल अथवा कार्य स्थल पर व्यस्त रहने के कारण डाकघर नहीं पहुंच पा रहे थे उनके लिए इस सुविधा को स्तारित किया गया है। अब लोग रात आठ बजे तक डाक पार्सल बुकिंग सुविधा का लाभ ले सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ शाम 4 बजे तक ही थी। 

घर से पिकअप की सुविधा भी मुफ्त

कुमावत के अनुसार रतलाम और झाबुआ के प्रधान डाकघर अब सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक जनसेवा के लिए खुले रहेंगे। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्यप्रदेश परिमंडल द्वारा प्रारंभ की गई इस सुविधा से आम जनता को समय बढ़ने से डाक और पार्सल भेजने में सहूलियत होगी। कुमावत ने बताया कि ग्राहक रतलाम के प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर को मोबाइल नंबर 7587598504 पर काल कर घर बैठे फ्री-पिकअप की सुविधा का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।