शैलेंद्र सिंह अठाना बने शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा रतलाम शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह अठाना को नियुक्त किया गया है।

शैलेंद्र सिंह अठाना बने शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
शैलेंद्र सिंह अठाना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह अठाना को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने की है।

अठाना ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रभारी अमिताभ मंडलोई, शहर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन के प्रति आभार व्यक्त किया है।