अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की जिला शाखा के चुनाव में पुष्पा राठी अध्यक्ष व आशा उपाध्याय सचिव निर्वाचित, राष्ट्रीय अधिवेशन 5 जनवरी को

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रतलाम जिला इकाई का अध्यक्ष पुष्पा राठी और सचिव आशा उपाध्याय को चुना गया। सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 जनवरी को होगा।

Dec 21, 2021 - 11:10
 0
अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की जिला शाखा के चुनाव में पुष्पा राठी अध्यक्ष व आशा उपाध्याय सचिव निर्वाचित, राष्ट्रीय अधिवेशन 5 जनवरी को
पुष्पा राठी (जिला अध्यक्ष) एवं आशा उपाध्याय (जिला सचिव)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रतलाम की एक बैठक शास्त्री नगर स्थित सांईं मन्दिर के पास माताजी मन्दिर में हुई। इसमें रतलाम शाखा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। 

चुनाव संगठन की चंदादेवी राठी, प्रांतीय सहसचिव सुलोचना लड्ढा और पूर्व अध्यक्ष मधु सोमानी की देख-रेख में सम्पन्न हुए। इसके बाद सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पुष्पा राठी और सचिव आशा उपाध्याय को चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष ललिता सोमानी को चुना गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी चर्चा हुई। यह 5 जनवरी 2022 को आयोजित होगा। संचालन पूर्व कोषाध्यक्ष सूरज डागा ने किया। आभार चेतना गगरानी ने माना। बता दें कि, संगठन राष्ट्रीय स्तर का होकर सामाजिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सहित अन्य मुद्दों पर कार्य करता है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।