DFCCIL से कनेक्टिविटी के लिए सोहावल रेलवे स्टेशन पर हो रहा इंटरलॉकिंग का कार्य, प्रभावित होगा रेल यातायात

सोहावल रेलवे स्टशन पर इंटरलॉकिंग का कार्य होने से यहां से गुजरने वाले ट्रेनों के यातायात पर पड़ेगा।

Jan 14, 2023 - 13:54
Jan 14, 2023 - 13:55
 0
DFCCIL से कनेक्टिविटी के लिए सोहावल रेलवे स्टेशन पर हो रहा इंटरलॉकिंग का कार्य, प्रभावित होगा रेल यातायात
ट्रेन।

एसीएन टाइम्स @ झांसी । रेल प्रशासन द्वारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) DFCCIL से कनेक्टिविटी के लिए सोहावल रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। इससे मंडल से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से कुछ ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया जाएगा। जबकि कुछ निरस्त रहेंगी। कुछ निर्धारित समय से कुछ देरी से चलेंगी।

ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी   

  • ट्रेन सं. 22445 कानपुर सेन्ट्रल - अमृतसर 16.01.23 से 23.01.23 तक निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन सं. 22446 अमृतसर - कानपुर सेन्ट्रल ट्रेन 17.01.23 से 24.01.23 तक निरस्त रहेगी।    

इन गाड़ियों का मार्ग बदला

  • ट्रेन सं. 12549 दुर्ग – जम्मूतवी 17.01.23 से 24.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना निल होकर चलेगी।
  • ट्रेन सं. 22705 तिरुपति - जम्मू तवी 17.01.23 से 24.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना निल होकर चलेगी।
  • ट्रेन सं. 20847 दुर्ग - उधमपुर 18.01.23 से 25.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना, राजपुरा होकर चलेगी।
  • ट्रेन सं. 15708 अमृतसर - कटिहार  24.01.23 को लुधियाना – धूरी – राजपुरा खन्ना, सरहिंद होकर चलेगी।
  • यह गाड़ी प्रभावित होगी 
  • ट्रेन सं. 22125 नागपुर - अमृतसर 21.01.23 को 60 मिनट (अम्बाला मंडल)।
  • ट्रेन सं. 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - डॉ. आम्बेडकर नगर 24.01.23 को 95 मिनट (फिरोजपुर मंडल)।
  • ट्रेन सं. 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - बांद्रा (ट.)  24.01.23 को 30 मिनट की देरी से चलेगी (फिरोजपुर  मंडल)।
Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।