रेल हादसा : रतलाम रेल मंडल में दुरंतो ट्रेन बेपटरी, कोई जनहानि नहीं, राहत दल रवाना

रतलाम रेल मंडल में दुरंतो ट्रेन में पटरी हो गई। हादसे में किसी प्रकार के जनहानि की खबर नहीं है।

रेल हादसा : रतलाम रेल मंडल में दुरंतो ट्रेन बेपटरी, कोई जनहानि नहीं, राहत दल रवाना
सांकेतिक चित्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल में 24 घंटे के भीतर दूसरा रेल हादसा हो गया। शनिवार सुबह दिल्ली मुंबई रेल खंड पर दुरंतो ट्रेन बेपटरी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार हादसा रतलाम रेल मंडल के अमरगढ़ पंचपिपलिया स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन क्रमांक 12494 हजरत निजामुद्दीन मिराज दर्शन यात्री गाड़ी का इंजिन बेपटरी हो गया। जानकारी मिलते ही रतलाम रेल मंडल मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। फिलहाल किसी प्रकार के जनहानि के सूचना नहीं है। 

बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे रतलाम रेल मंडल के ही जैकोट स्टेशन पर मेमू ट्रेन के एक कोच में भीषण आग लग गई थी। आज इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही पल में पूरा कोच पूरी तरह जल गया। महेश 24 घंटे के भीतर शनिवार सुबह रतलाम मंडल में फिर हादसा हो गया।