पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश की आखिरी तारीख 14 अगस्त, सीटें सीमित, विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका

स्व. गोविंदराम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा में डिप्लोमा प्रवेश की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2026 है। कम्प्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग में कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश की आखिरी तारीख 14 अगस्त, सीटें सीमित, विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की आखिरी तारीख 14 अगस्त है।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गोविन्दराम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा में विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांचों में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 14 अगस्त 2026 अंतिम तारीख निर्धारित है। ऐसे में पात्र विद्यार्थी बिना देरी किए कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कॉलेज के प्राचार्य इंदल सिंह ने बताया कि कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में वर्तमान में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में अब केवल ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें उपलब्ध हैं। सीटों की उपलब्धता के आधार पर इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।

प्राचार्य ने बताया कि पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से किया जा रहा है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तक सीधे कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अंतिम दिन दोपहर 12.30 बजे तक कॉलेज पहुंचे प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें


यह साथ लेकर जाएं विद्यार्थी

प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थियों कक्षा 10वीं की अंकसूची, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, ईडब्ल्यूएस का प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज के 3-4 फोटो तथा फीस साथ लेकर कॉलेज पहुंचना होगा। ओबीसी श्रेणी के लिए जाति एवं आय प्रमाण-पत्र प्रवेश के समय ही जरूरी होगा जबकि अजा-जजा वर्ग के अभ्यर्थी छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने के दौरान देना होगा। इसी तरह ईडब्ल्यूएस का प्रमाण-पत्र भी प्रवेश के समय ही देना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन और उपलब्ध सीट के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

न करें आखिरी दिन का इंतजार

कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक होने के कारण वे समय रहते कॉलेज पहुंचें। विशेष रूप से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग में उपलब्ध सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक विद्यार्थी 14 अगस्त की अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए जल्द प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि सीट उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें अवसर से वंचित न होना पड़े।

ये भी पढ़ें