रतलाम : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप फहराएंगे ध्वज, कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में हुई फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल

रतलाम में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मप्र के मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा ध्वज फहरा कर सरामी ली जाएगी। इससे पूर्व पुलिस और प्रशान द्वारा फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल की गई।

रतलाम : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप फहराएंगे ध्वज, कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में हुई फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल
26 जनवरी को रतलाम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप फहराएंगे ध्वज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह रतलाम के नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) पर होगा। यहां प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसी दिन शाम को भारत पर्व मनेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8.58 बजे होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि मंत्री काश्यप द्वारा किया जाएगा। मुख्य समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों  का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य अतिथि काश्यप द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत, सम्मानित किया जाएगा।

शाम को मनेगा भारत पर्व

शाम को लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन होगा। उत्सव कालिका माता परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर शाम 7.00 बजे से मनेगा। इसमें भोपाल के योगेश बाथम तथा दल द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। धार के कृष्णा मालीवाड़ एवं दल द्वारा भगोरिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय रतलाम द्वारा शासन की योजनाओं कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुई पूर्वाभ्यास

जिला मुख्यालय पर होने वाले समारोह में होने वाली परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फुलड्रेस  पूर्वाभ्यास गुरुवार को नेहरू स्टेडियम हुआ। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकारएसपी राहुल कुमार लोढ़ासीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णवअपर कलेक्टर आर.एस मंडलोईएएसपी राकेश खाखा तथा जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न बलों द्वारा की जाने वाली परेड तथा स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास भी किया गया।