बास्केट बाल कोर्ट मिलने पर रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बास्केट बाल एसोसिएशन ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार

रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बास्केट बाल एसोसिएशन ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान कर बास्केट बाल कोर्ट बनवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

May 14, 2023 - 07:18
 0
बास्केट बाल कोर्ट मिलने पर रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बास्केट बाल एसोसिएशन ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार
बास्केट बाल कोर्ट मिलने पर रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बास्केट बाल एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया।

क्रीडा केंद्र में होगी बास्केट बाल राज्य स्तरीय स्पर्धाएं - विधायक चेतन्य काश्यप

एसीएन टाइम्स @ रतलाम संतकंवर राम नगर विरियाखेड़ी में स्थित क्रीडा केंद्र परिसर में बास्केट बाल कोर्ट बनाए जाने पर रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बास्केट बाल एसोसिएशन ने विधायक एवं संरक्षक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर काश्यप ने कहा कि यहां बास्केट बाल के नए खिलाड़ियों को तैयार करने का काम एसोसिएशन करेगा। आने वाले दिनों में यहां पर बास्केट बाल की राज्य स्तर की कई बड़ी स्पर्धाएं देखने को मिलेंगी। यहां फ्लड लाइट लगने से रात के समय भी मैच हो सकेंगे।

रतलाम कॉर्पोरेशन की लंबे समय से बास्केट बाल कोर्ट की मांग थी। एसोसिएशन ने बताया था कि उनके पास बास्केट बाल का कोई व्यवस्थित मैदान नहीं है, जहां खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकें। बास्केट बाल का संचालन मुख्य रूप से रतलाम कॉर्पोरेशन करता है। कॉर्पोरेशन द्वारा खेल गतिविधियां रेलवे ग्राउंड पर संचालित की जाती थीं, जहां पर वर्षभर खेल प्रशिक्षण और मैचों का आयोजन होता है। यहां रेलवे के नियमों का पालन करना होता है, जिससे खेल संचालन करने में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पडता था।

इस पर विधायक काश्यप ने अपनी निधि के माध्यम से क्रीडा केंद्र को परिसर को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए तैयार कराया है। वर्तमान में परिसर में कबड्डी, मलखंब, स्केटिंग के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण चल रहा है। विधायक काश्यप के स्वागत के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव एस. एस. धीमान, राकेश पोरवाल, देवेंद्रसिंह वाधवा, संजय वशिष्ट, अब्दुल सलाम, अमिता अय्यर आदि उपस्थित रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।