रतलाम प्रेस क्लब की साधारण सभा 28 जुलाई को, आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत होगा, आगामी चुनाव की तारीख को लेकर भी चर्चा होगी

रतलाम प्रेस क्लब की साधारण सभा 28 जुलाई को होगी। इसमें आय-व्यय का पत्रक प्रस्तुत करने सहित एजेंडे में शामिल अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी।

Jul 25, 2024 - 16:26
 0
रतलाम प्रेस क्लब की साधारण सभा 28 जुलाई को, आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत होगा, आगामी चुनाव की तारीख को लेकर भी चर्चा होगी
रतलाम प्रेस क्लब, रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण सभा 28 जुलाई (रविवार) 2024 को होगी। इसमें द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

रतलाम प्रेस क्लब सचिव यश (बंटी) शर्मा ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा का आयोजन प्रेस क्लब भवन पर  साधारण सभा सुबह 11 बजे शुरू होगी। अध्यक्षता अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी करेंगे। वार्षिक साधारण सभा में एजेंडे के अनुसार आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत होगा। इसके साथ ही द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी। अन्य विषयों पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से हो सकेगी।

सचिव शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से अपनी बात भी रख सकते हैं। बैठक वाले दिन यदि कोरम पूरा नहीं होता है तो बैठक 30 मिनट के लिए स्थगित कर पुन: उसी दिन और उसी स्थान पर होगी। इससे कोरम की अनिवार्यता नहीं होगी। रतलाम प्रेस क्लब के सभी सदस्य आमंत्रित हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।