भरोसे का सेलिब्रेशन : होंडा के वाहनों ने जीता रतलाम की जनता का भरोसा, बैटरी चलित एक्टिवा शीघ्र होगी लांच, होंडा अंकलेसरिया के 20 साल पूरे होने पर काटा केक

रतलाम की होंडा अंकलेसरिया ने ग्राहकों की सेवा के 20 वर्षों का सफर तय कर लिया है। इस उपलक्ष्य में होंडा के क्षेत्रीय प्रबंधक (केंद्रीय) शशांक राजदान रतलाम पहुंचे और फर्म के संचालकगण व कर्मचारियों की प्रशंसा की।

Jul 26, 2024 - 23:26
Jul 27, 2024 - 11:52
 0
भरोसे का सेलिब्रेशन : होंडा के वाहनों ने जीता रतलाम की जनता का भरोसा, बैटरी चलित एक्टिवा शीघ्र होगी लांच, होंडा अंकलेसरिया के 20 साल पूरे होने पर काटा केक
होंडा अंकलेसरिया के 20 वर्ष पूरे होने पर केक काटते संचालक गुस्ताद अंकलेसरिया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । होंडा के दोपहिया वाहनों के साथ रतलाम की जनता का रिश्ता 20 वर्षों से कायम है। यह विश्वास भरा रिश्ता अभिनंदनीय है। होंडा के नवीनतम स्कूटर एवं मोटर साइकिल की नवीनतम उत्पाद भी रतलामवासियों की पहली पसंद हैं। अंकलेसरिया होंडा ने 20 वर्षों की सेवा से यह रिश्ता और भरोसा और मजबूत हुआ है।

यह बात होंडा के क्षेत्रीय प्रबंधक (केंद्रीय) शशांक राज़दान ने कही। वे अंकलेसरिया होंडा के 20 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में गुड़गांव (हरियाणा) से आए थे। उन्होंने आगामी दिनों में आने वाले आधुनिक तकनीक से सुसज्जित वाहनों की शृंखला की जानकारी भी दी। राज़दान ने बताया कि  जल्दी ही होंडा द्वारा बैट्री चलित एक्टिवा स्कूटर भी लांच की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक आशीष गोयल और प्रवीण कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

गुस्ताद अंकलेसरिया की सराहना की

राजदान ने 2004 से 2024 के सफलतम सफर पर अंकलेसरिया होंडा के संचालक गुस्ताद अंकलेसरिया को उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। उन्होंने रतलामवासियों के प्रति आभार भी ज्ञापित किया।

अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामना

क्षेत्रीय प्रबंधक (केंद्रीय) राजदान अंकलेसरिया होंडा के अन्य संचालकों शाहजाद अंकलेसरिया, शावीर अंकलेसरिया तथा विगत 20 वर्ष से कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी मुखातिब हुए। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आगामी दिनों में दोगुने उत्साह से कार्य कर अपनी सेवाएं देते रहने के लिए प्रेरित किया।

सभी फोटो : लगन शर्मा (फोटो जर्नलिस्ट)

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।