अच्छी खबर ! पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तारीख 13 अगस्त तक बढ़ी

रतलाम के कालूखेड़ा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख अब 13 अगस्त हो गई है।

Aug 3, 2025 - 12:59
Aug 3, 2025 - 13:00
 0
अच्छी खबर ! पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तारीख 13 अगस्त तक बढ़ी
नवोदय विद्यालय प्रवेश पंजीयन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 13 अगस्त तक पंजीयन करवा सकते हैं।

प्राचार्य एस. एन. पुरवार द्वारा बताया गया कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा रतलाम, शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित सह शैक्षिक आवासीय संस्था है। यहां छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, भोजन और आवासीय व्यवस्था है। विद्यालय में जिले के पिपलौदा, रतलाम एवं सैलाना विकासखण्ड के अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट www.navodaya.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 13 दिसंबर 2025 समय 11:30 बजे से 1:30 तक रतलाम जिले के रतलाम, सैलाना, पिपलौदा ब्लॉक के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।

पंजीयन के लिए ये शर्त जरूरी

आवेदन हेतु अभ्यर्थी पांचवी कक्षा में पढ़ रहा हो और रतलाम, सैलाना, पिपलौदा विकासखंड के प्रमाणित निवासी होना जरूरी है। आवेदन हेतु अभ्यर्थी का फोटो, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर, आधार कार्ड आदि दस्तावेज जरूरी होंगे। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना जरूरी है। वह रतलाम जिले के पिपलौदा, रतलाम एवं सैलाना ब्लॉक के विद्यालयों में अध्ययनरत एवं निवासी होना आवश्यक है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।