Talent Hunt ! 'अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन' का आयोजन आज रतलाम में, अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट दे रहा प्रतिभा पहचानने का अवसर

अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट द्वारा अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन का आयोजन रविवार को होगा। सफल होने पर पुरस्कार भी मिलेगा।

Aug 3, 2025 - 08:12
 0
Talent Hunt ! 'अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन' का आयोजन आज रतलाम में, अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट दे रहा प्रतिभा पहचानने का अवसर
अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट शास्त्री नगर द्वारा 3 अगस्त 2025 (रविवार) को सुबह 10.00 से 11.30 बजे तक 'अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन' (Abhyaas Talent Search Examination) का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों में छिपी मेधा व प्रतिभा की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा निर्धारित करना है।

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। संस्था का यह प्रयास रतलाम और आसपास के क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल पहचान व सम्मान मिलेगा, बल्कि उन्हें UPSC, NEET, JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इससे बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही स्पर्धात्मकता, एकाग्रता विकसित करने में मदद मिलेगी।

150

500
200

शिक्षा को समर्पित पहल

संस्था के निदेशक एवं शिक्षकों का मानना है कि इस प्रकार की परीक्षाएं छात्रों में शिक्षा के प्रति सजगता, प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी के साथ ही समर्पण की भावना भी उत्पन्न होती है। संस्थान का ध्येय वाक्य ही है कि 'आज के विद्यार्थी ही कल के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासक होंगे।' इसलिए हमें उन्हें अभी से तैयार करना है, ताकि उनका आत्मविश्वास और दिशा दोनों स्पष्ट हो।"

पुरस्कार, परीक्षा का माध्यम

'अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन' में कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा में उस कक्षा का सिलेबस शामिल होगा जिससे विद्यार्थी एक कक्षा पहले अध्ययनरत था। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। इससे हर विद्यार्थी को अपनी सुविधा अनुसार भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में बच्चों की तार्किक सोच, विषय की समझ और समय प्रबंधन कौशल का मूल्यांगन होगा। प्रत्येक कक्षा (8वीं, 9वीं एवं 10वीं) के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार : टैबलेट

द्वितीय पुरस्कार : स्मार्ट वॉच

तृतीय स्थान : स्मार्ट नोटपैड 

परीक्षा का सिलेबस एवं माध्यम

8वीं कक्षा के लिए : 7वीं कक्षा का सिलेबस 

9वीं कक्षा के लिए : 8वीं कक्षा का सिलेबस

10वीं कक्षा के लिए : 9वीं कक्षा का सिलेबस 

परीक्षा स्थल एवं दिनांक

स्थान : अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम

दिनांक : 3 अगस्त 2025 (रविवार)

यहां करें संपर्क

विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9109452968 एवं 9424692251 पर संपर्क कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।