मध्य प्रदेश में 1 फरवरी से फिर खुल जाएंगे स्कूल, 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने का सीएम शिवराज ने किया ऐलान, देखें विभागीय आदेश...

मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल 1 फरवरी से फिर खुल जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौाहन ने की। सरकार ने यह निर्णय चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा के बाद लिया।

Jan 31, 2022 - 17:29
Jan 31, 2022 - 17:54
 0
मध्य प्रदेश में 1 फरवरी से फिर खुल जाएंगे स्कूल, 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने का सीएम शिवराज ने किया ऐलान, देखें विभागीय आदेश...

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 फरवरी से स्कूल पुनः खोलने की घोषणा कर दी है। कोविड के चलते बंद किए गए स्कूलों को खोलने का निर्णय चिकित्सा विशेषज्ञोंसे परामर्श के बाद लिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्कूल खोलने का ऐलान सोमवार को किया। उन्होंने कहा है कि स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि 1 फरवरी, 2022 से स्कूल फिर से खोले जाएंगे। कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित की जाएंगी। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।

बता दें कि, शनिवार को हुई कोरोना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही स्कूल खोलने का फैसला लेने की बात कही थी। इसके बाद सोमवार को जब प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने भी मुख्यमंत्री द्वारा इस बारे में निर्णय लिए जाने की बात कही थी। गौरतलब है कि सरकार दूसरे राज्यों के स्कूल खोलने के फैसलों पर नजर रखे हुए है।

यहां भी 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के अनुसार प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में हैं। यहां एक्टिव केस के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इसी के चलते 1 फरवरी से पुनः स्कूल खोलने की घोषणा की। मप्र के अलावा तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा में भी 1 फरवरी से स्कूल खुल रहे हैं। इसी तरह राजस्थान में 10वीं और 12वीं के परीक्षाएं 1 फरवरी से होने वाली हैं। बेंगलुरू में तो 31 जनवरी से ही स्कूल खुल चुके हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।