रिजल्ट अपडेट : विक्रम विश्वविद्यालय ने घोषित किया MBA के पहले व तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम, रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रॉयल कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूशन के विद्यार्थियों ने एमबीए के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

May 19, 2024 - 15:14
May 19, 2024 - 16:31
 0
रिजल्ट अपडेट : विक्रम विश्वविद्यालय ने घोषित किया MBA के पहले व तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम, रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
रॉयल कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूशंस के एमबीए के विद्यार्थी जिन्होंने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्ववविद्यालय उज्जैन ने एम.बी.ए. के पहले और तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित एम.बी.ए. पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री ने दी। डॉ. मंत्री ने बताया कि एम.बी.ए. के तीसरे सेमेस्टर की प्राची शुक्ला ने 80.91 प्रतिशत, विनीत नाहटा ने 79.64 प्रतिशत एवं मुस्कान खान ने 79.45 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में 44 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। 

इसी तरह एम.बी.ए. पहले सेमेस्टर की श्रुति कोठारी ने 76.40 प्रतिशत, चंचल पाटीदार 74.40 प्रतिशत एवं लिवांशी सोनी ने 73.00 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में 19 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।

विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर रॉयल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, डॉ. आर. के. अरोरा, डॉ. मनीष सोनी, दीपिका कुमावत, जगदीश डूके, मृदुला उपाध्याय, कीर्ति शर्मा, स्नेहा चौरसिया, कहकशां चिश्ती, मीनाक्षी गोयल, प्रियंका दवे ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।