निरीक्षण : विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने किया रॉयल कॉलेज का अवलोकन, नया परीक्षा केंद्र बनाने की संभावना तलाशी

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने रॉयल कैंपस का निरीक्षण कर नया परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना तलाशी।

May 4, 2024 - 21:24
May 5, 2024 - 02:09
 0
निरीक्षण : विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने किया रॉयल कॉलेज का अवलोकन, नया परीक्षा केंद्र बनाने की संभावना तलाशी
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति ने रतलाम स्थित रॉयल कैंपस का निरीक्षण किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को रतलाम शहर के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का अवलोकन किया। उनका यह दौरा मुख्यतः विक्रम विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के संचालन हेतु नए परीक्षा केन्द्रों की स्थापना को लेकर रहा। उनके दौरे का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में कॉलेज के विद्यार्थी जो नवीन मतदाता होते हैं, उनको लोकतंत्र के पर्व में मतदान के लिए जागरूक करने पर भी केंद्रित रहा।

सर्वप्रथम कुलपति प्रो. पंडेय ने रतलाम शहर के शासकीय महाविद्यालय का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने एसएसआईटी कॉलेज में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं संचालकों से भेंट की और अधिक से अधिक मतदान के लिए शपथ दिलवाई। यहां से कुलपति सालाखेड़ी स्थित रॉयल कैम्पस पहुंचे। यहां उनका पहला दौरा था। रॉयल कैंपस में कॉलेज स्टाफ डॉ. प्रवीण मंत्री, डी. आर. पुरोहित, डॉ. आर. के. अरोरा आदि ने स्वागत किया। कुलपति प्रो. पांडेय ने विक्रम विश्वविद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के नज़रिए से रॉयल कॉलेज की अधोसंरचना का अवलोकन किया।

ये रहे दौरे में साथ

कुलपति के रतलाम दौरे में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा, स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. माथुर, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कटारिया, एसएसआईटी कॉलेज के संचालक विम्पी छाबड़ा, योगीन्द्र सागर कॉलेज के संचालक उमेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।