खरीदी शगुन वाली ! अक्षय तृतीया पर डी.पी. ज्वेलर्स में उमड़ी भीड़, ग्राहकों ने खरीदी से किया समृद्धि का स्वागत
अक्षय तृतीया पर डी.पी. ज्वेलर्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़। 50,000+ डिजाइनर ज्वेलरी कलेक्शन और वेडिंग सीजन ऑफर्स ने बनाया खरीदारी को खास।
50 हजार से अधिक डिजाइनर ज्वेलरी का खास कलेक्शन बना आकर्षण, वेडिंग सीजन के लिए ग्राहकों की पहली पसंद बना शोरूम
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शहर में आभूषण खरीदी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर डी.पी. ज्वेलर्स ग्राहकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी कर समृद्धि का स्वागत किया।
अक्षय तृतीया को आभूषण खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, और इसी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी ग्राहकों ने डी.पी. ज्वेलर्स को अपनी पहली पसंद बनाया। वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में 50,000 से अधिक डिजाइनर, वेडिंग, नेचुरल डायमंड, ट्रेडिशनल, एंटीक और पोल्की ज्वेलरी का आकर्षक और लेटेस्ट कलेक्शन प्रस्तुत किया गया।
सोने और चांदी के सिक्कों की विशाल रेंज भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रही। शुभ मुहूर्त को देखते हुए शोरूम सुबह 10:30 बजे से ही खोल दिया गया, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का पूरा समय मिल सके। ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनका कहना था कि यहां शुद्धता, पारदर्शिता और उचित मेकिंग चार्जेस के कारण डी.पी. ज्वेलर्स उनकी प्राथमिक पसंद बना हुआ है।
ये भी पढ़ें
ग्राहकों की पसंद पहली प्राथमिकता
डी.पी. ज्वेलर्स के अनिल कटारिया ने बताया कि मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदना समृद्धि का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए आधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों का विशेष कलेक्शन पेश किया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा ग्राहकों की पसंद और उनके फायदे को प्राथमिकता देती है और हर त्योहार पर खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास करती है।
30 लाख परिवारों का भरोसा
डी.पी. ज्वेलर्स की गोल्ड ज्वेलरी BIS हॉलमार्क युक्त तथा डायमंड ज्वेलरी IGI सर्टिफाइड होती है। 86 वर्षों से स्थापित यह ब्रांड उत्तर और मध्य भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। चार पीढ़ियों की विशेषज्ञता और पारदर्शिता के साथ यह ब्रांड आज 30 लाख से अधिक परिवारों का भरोसा बन चुका है।
ये भी पढ़ें
शोरूम में सोना, हीरा, प्लैटिनम, सेमी-प्रेशियस स्टोन्स से जड़ी ज्वेलरी के साथ रिंग, झुमके, कंगन, चेन, हार, चूड़ियां और विवाह के लिए कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।






