छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर हिंदू साम्राज्य शौर्य यात्रा (वाहन रैली) आज, नेहरू स्टेडियम पर होगा बौद्धिक

300 वर्ष का मुगल साम्राज्य खण्डित कर हिन्दवी स्वराज की स्थापना एवं छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर हिंदू साम्राज्य शौर्य यात्रा (वाहन रैली) आज, नेहरू स्टेडियम पर होगा बौद्धिक
छत्रपति शिवाजी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवा आयाम एवं हिन्दू युवा समिति द्वारा 12 जून को छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन 300 वर्ष के मुगल साम्राज्य को खंडित कर हिंद्वी स्वराज की स्थापना की गई थी। इस उपलक्ष्य में 12 जून को *वाहन रैली के रूप में हिंदू साम्राज्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा संयोजक गौरव मूणत ने बताया "स्वराज का अमृत महोत्सव" के अन्तर्गत हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव पर निकलने वाली हिन्दू साम्राज्य शौर्य यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा वाहन रैली के रूप में निकलेगी। यह 12 जून 2022 रविवार को दोपहर 3:30 बजे सागोद रोड स्थित जैन स्कूल से प्रारंभ होगी। यहां से यह नगर के प्रमुख मार्गों बाजना रोड चौराहा, लक्कड़पीठा, चाँदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमण्डी, शहीद चौक, लोकन्द्र टॉकिज, जेल रोड, कॉलेज रोड, महँदीकुई बालाजी, छत्रीपुल से होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। यहां बौद्धिक होगा। 

संयोजक मूणत ने बताया जेष्ठ शुक्ल त्र्योदशी के दिन 300 वर्ष का मुगल साम्राज्य खण्डित कर हिंदवी स्वराज की स्थापना की गई थी। इसी दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भी हुआ था। इसे हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाने के उद्देश्य से युवा आयाम की एक बैठक का आयोजन पिछले दिनों किया गया था। इसमें शौर्य यात्रा के आयोजन के लिए हिंदू युवा समिति का गठन भी किया गया था। यात्रा संयोजन गौरव मूणत एवं सह संयोजक विनोद शर्मा को बनाया गया था। इसी तारतम्य में गत दिवस बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यों का विभाजन कर संबंधित को दायित्व सौंपे गए।

ये रहे मौजूद

बैठक में डॉ. हितेश पाठक, मणिभद्र कटारिया, चिराग भट्ट, पुष्पराज तंवर, रविन्द्र पाटीदार, शुभम् चौहान, राजेश कटारिया, विनोद शर्मा, महावीर चौहान, कृष्णा डिंडोर, शुभम कुमावत, मंथन मूसले, धीरज व्यास, श्रेयांश सुरणा, डॉ. जितेन्द्र वर्मा, राहुल सोनी, मुन्नू कुशवाह आदि उपस्थित रहे।