राज्य अतिथि स्वामी अवधेशानंदजी आज आएंगे रतलाम, 22 को प्रवचन होंगे, 23 को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में होंगे शामिल

महामंडलेश्वर आचार्य श्री अवधेशानंद जी रतलाम आ रहे हैं। वे 21 सितंबर की शाम को पहुंचेंगे और 23 सितंबर तक यहीं रहेंगे।

Sep 20, 2022 - 23:51
 0
राज्य अतिथि स्वामी अवधेशानंदजी आज आएंगे रतलाम, 22 को प्रवचन होंगे, 23 को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में होंगे शामिल
स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य अतिथि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज 21 सितम्वर को शाम रतलाम आएंगे। आचार्यजी प्रभु प्रेमी संघ द्वारा 22 सितंबर को आयोजित प्रेरक प्रवचन एवं 23 सितंबर को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने बताया कि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी के मुखारबिंद से 22 सितंबर को श्री बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने स्थित हनुमत धाम (विधायक सभागृह) में प्रवचन होंगे। 23 सितंबर को इसी परिसर में मंत्र दीक्षा का आयोजन होगा। प्रभु प्रेमी संघ ने स्वामी के रतलाम प्रवास पर आयोजित कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैंl
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।