बड़ी राहत ! 1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या के निराकरण के लिए राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश- मंत्री चेतन्य काश्यप

1956-57 के रिकॉर्ड के अभाव में उपजी नामांतरण की समस्या का समाधान लगभग हो गया है। मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों के चलते राजस्व विभाग द्वारा इसके समाधान के लिए कलेक्टर को आदेश जारी कर दिए हैं।

Apr 3, 2025 - 22:45
Apr 4, 2025 - 11:12
 0
बड़ी राहत ! 1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या के निराकरण के लिए राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश- मंत्री चेतन्य काश्यप
1956-57 के रिकॉर्ड की अनुपलब्धता से उपजी समस्या के समाधान के लिए राज्य शासन ने जारी किए आदेश।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या का समाधान हो गया है। राजस्व विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में रतलाम कलेक्टर को आदेश जारी किए हैं। इसमें उन्हें 1956-57 में शासकीय भूमि एवं वर्तमान में निजी मद के आधार पर नामांतरण प्रकरणों के संबंध में भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप नामांतरण की इस समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। वे इस विषय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में लाए थे और उससे पूर्व राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा से चर्चा की थी। उन्होंने मुख्य सचिव एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भी जल्द समाधान करने को कहा था।

काश्यप ने गुरुवार को पुनः प्रमुख सचिव से चर्चा की। प्रमुख सचिव ने कलेक्टर से जानकारी लेने के पश्चात् आदेश जारी कराए। इन आदेशों के मुताबिक कलेक्टर अपने स्तर पर मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत योग्य कार्यवाही करेंगे। गौरतलब है कि रतलाम में 1956-57 के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से नामांतरण प्रकरणों में समस्या आ रही थी। 

जो भी बेहतर होगा किया जाएगा

कलेक्टर राजेश बाथम के अनुसार इस मामले में जो भी उचित होगा किया जाएगा। इस बारे में शुक्रवार को अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।