मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से रतलाम कलेक्टर सूर्यवंशी को फिर दी बधाई, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं सीएम हेल्पलाइन में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम कलेक्टरनरेंद्र सूर्यवंशी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

May 23, 2023 - 23:07
 0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से रतलाम कलेक्टर सूर्यवंशी को फिर दी बधाई, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं सीएम हेल्पलाइन में
नरेंद्र कुमार सूर्यवशी, रतलाम- कलेक्टर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को एक बार फिर बधाई एवं सराहना मिली है। मंगलवार को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान समीक्षा में रतलाम जिले द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर सूर्यवंशी की सराहना करते हुए  बधाई दी।

इसी तरह समाधान ऑनलाइन में समीक्षा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में रतलाम जिले द्वारा  बी समूह में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री चौहान ने सूर्यवंशी एवं टीम रतलाम की  सराहना की। इस दौरान भोपाल वीसी कक्ष में प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। रतलाम एनआईसी कक्ष में डीआईजी रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

रतलाम ने 10वीं बार ए-ग्रेड प्राप्त की

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। विगत 19 मई को जारी रैंकिंग में अपने समूह में द्वितीय स्थान पर रहते हुए जिले ने 10वीं बार ए-ग्रेड प्राप्त की। साथ ही जिला लगातार नवी बार प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में सम्मिलित रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में  सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत वाले जिलों में रतलाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।