'RRR' के गीत 'नाटू नाटू' और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीते ऑस्कर अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई, इससे पहले 5 भारतीयों को मिल चुका है ऑस्कर

स्लम डॉग मिलेनियर के बाद भारत दो और ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में सफल रहा। 95वें एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में फिल्म आरआआर के नाटू-नाटू गाने और नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर से नवाजा गया।

'RRR' के गीत 'नाटू नाटू' और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीते ऑस्कर अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई, इससे पहले 5 भारतीयों को मिल चुका है ऑस्कर
ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्में।

Oscar 2023 : ऑस्कर 2023 की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय बाद भारत के हिस्से दो ऑस्कर अवॉर्ड आए। कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। वहीं, एसएस राजामौली के निर्देशन वाली फिल्म ‘आरआरआर’ भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही। इस फिल्म के नाटू-नाटू... ने अवॉर्ड जीता है। इस सफलता के लिए प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्माता-निर्देशक, फिल्म कलाकारों और देशवासियों को बधाई दी है।

आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था जो अवॉर्ड जीतने में सफल भी रही। वहीं नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुई द एलिफेंट व्हिस्परर्स भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के रूप में सराही और पुरस्कृत की गई। इन दो अवॉर्ड के साथ भारत अब तक 7 ऑस्कर जीतने वाला देश बन चुका है। आज से पहले पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारत का मान बढ़ाया था।

गुनीत मोंगा

ऑस्कर 2023 में जीतने वाली 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। यह अकेले छोड़ दिए गए एक हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की कहानी है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में प्रतियोगिता में शामिल की गई थी। इसकी निर्माता गुनीत मोंगा हैं।

एमएम कीरावनी 

भारत को दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने वाली फिल्म RRR है। इसके गाने नाटु-नाटु को ऑस्कर मिलना देश के लिए गौरव का क्षण है। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटू-नाटू के बाजी मारते ही देश झूम उठा। इस गीत क लिए एमएम कीरावनी को अवॉर्ड मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

अब से पहले इन्हें मिल चुके हैं ऑस्कर

भानु अथैया

ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में पहला कॉस्ट्यूम डिजाइनर नाम भानु अथैया शामिल हैं। उन्हें फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड 1983 में मिला था।

सत्यजीत रे

सत्यजीत रे दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने ऑस्कर जीतकर भारत का मान बढ़ाया था। 1991 में वे ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट के ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किए गए  थे। वे तब अवॉर्ड लेने के लिए ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्हें कोलकाता में उनके पास ऑस्कर अवॉर्ड पहुंचाया गया था।

रेसुल पोकुट्टी

तीसरे भारतीय रेसुल पोकुट्टी हैं, जिन्हें ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी का ऑस्कर उन्हें मिला था। यह फिल्म तीन ऑस्कर अपने नाम करने में सफल रही थी।

ए. आर. रहमान

फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के लिए यह दूसरा अवॉर्ड था। फिल्म में ए. आर. रहमान ने ‘जय हो गाना’ गया था जिसे खूब पसंद किया गया।

गुलजार

स्लमडॉग मिलियनेर के लिए ही तीसरा अवॉर्ड गीतकार गुलजार को मिला था। जय हो गाने के गीतकार गुलजार ऑस्कर सेरेमनी में पहुंच नहीं पाए थे। तब अवॉर्ड उनकी टीम ने हासिल किया था।