22 पतियों को ठगने वाली 'लुटेरी दुल्हन' को मिला 'बलात्कारी' पति, धर्म बदल कर दो साल तक करता रहा रेप

उत्तर प्रदेश के एक शख्स द्वारा हिंदू बनकर 22 पतियों को ठगने वाली लुटेरी दुल्हन से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।

Mar 13, 2023 - 10:03
Mar 13, 2023 - 11:00
 0
22 पतियों को ठगने वाली 'लुटेरी दुल्हन' को मिला 'बलात्कारी' पति, धर्म बदल कर दो साल तक करता रहा रेप
लुटेरी दुल्हन से बलात्कार।

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । लुटेरी और ठगोरी दुल्हनों के शिकार लोगों की खबरें तो आए दिन सुनने को मिल जाती हैं, इस बार एक लुटेरी दुल्हन बलात्कारी पति का शिकार बनने की अजीबो-गरीब खबर आई है। खबर उत्तर प्रदेश के बांदा की जहां 22 पतियों को लूटने वाली एक दुल्हन से 23वें पति ने धर्म बदल कर 2 साल तक बलात्कार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) में एक युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि युवती मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह 2 फरवरी, 2019 में मध्यप्रदेश के चित्रकूट कामतानाथ मंदिर घूमने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बांदा में रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम जितेंद्र बताया। जितेंद्र ने उसे मंदिर और ग्वालियर घुमाया।

युवती ने पुलिस को बताया कि ग्वालियर घुमाने के बाद रात हो गई तो जितेंद्र उसे बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल स्थित एक फार्म हाउस ले गया। यह मध्य प्रदेश पन्ना से सटा हुआ है। यहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों बांदा में ही साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। ये अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और दो साल तक ज्यादती करता रहा।

धर्म बदलकर मंदिर में रचाई शादी

युवती के अनुसार युवक ने 2021 में मंदिर में उससे शादी भी की। इसके बाद दोनों बांदा में ही साथ रह रहे थे। इस बीच युवती को पता चला कि उसके साथ शादी रचाने वाला युवक मुस्लिम है और उसने हिंदू बनकर उसके साथ नजदीकी बढ़ाई और फिर शादी की। युवती रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध ज्यादती का केस दर्ज किया है।

22 को लूटा, 23 को फंसाने के दौरान खुद फंस गई

युवती से पूछताछ के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। पता चला कि युवती एक लुटेरी दुल्हन है जो फर्जी शादी रचा कर अब 22 लोगों को ठग चुकी है। उसने 23वें व्यक्ति को भी जाल में फंसाना चाहा लेकिन वह उसके चक्कर में आने के बजाय उसे ही अपना शिकार बना लिया। युवती का कहना है कि शातिर शख्स ने उसकी एक नहीं चलने दी और उसका जीवन बर्बाद कर दिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।