‘जैन’ शब्द ही आत्मीयता का प्रतीक है, इसमें आत्मविश्वास और दृढ़ता है- अनोखीलाल कटारिया

रतलाम में जैन सोशल ग्रुप मेन का पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इसमें नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। पद की शपथ अतिथियों ने दिलाई। उन्होंने जैन शब्द का महत्व भी बताया।

‘जैन’ शब्द ही आत्मीयता का प्रतीक है, इसमें आत्मविश्वास और दृढ़ता है- अनोखीलाल कटारिया
पदभार ग्रहण समारोह में पद की शपथ लेते जैन सोशल ग्रुप मेन के पदाधिकारी व सदस्य।

जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन के पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह संपन्न

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जैन शब्द ही आत्मीयता का प्रतीक है। इसमें आत्मविश्वास व दृढ़ता है। व्यक्ति को जीवन में दया व करुणा  रखना चाहिए। सेवा तथा सद्भाव का व्यवहार जीवन में रखना चाहिए। यह बात समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया ने कही। वे जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन के नए पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन का पदभार ग्रहण समारोह बरबड़ रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। आयोजन के अन्य अतिथि नायब तहसीलदार रूपाली जैन, जेएसजीएफ उपाध्यक्ष हेमंत जैन, मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष विनोद  बरबेटा, विशेष अतिथि मध्य प्रदेश रीजन उपाध्यक्ष ललित कांठेड़, मध्य प्रदेश रीजन इलेक्ट चेयरमैन प्रीतेश गादिया एवं सचिव जितेंद्र रूनवाल थे। नायब तहसीलदार रूपाली जैन ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान सामाजिक संस्थाओं की उपयोगिता साबित हुई। इसमें जैन सोशल ग्रुप मेन खरा उतरा। उन्होंने कहा सामाजिक कार्य में भाग लेने से व्यक्तित्व का विकास होता है। अच्छाई तथा रिश्ते खरीदे नहीं जा सकते, न हीं उधार लिए जा सकते हैं। उन्हें ही महत्व देना चाहिए जो आप को समझते हैं। नवमनोनीत अध्यक्ष मेहता ने कहा व्यक्ति को जीवन में सकारात्मकता का भाव रखकर कार्य करना चाहिए। नकारात्मक विचारों को मन से बाहर निकाल देना चाहिए। इससे सभी कार्य सफल होंगे।

किसने, किसे दिलाई शपथ

इससे पूर्व प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष विनोद मेहता, सचिव नीलेश चौरड़िया, मनोज कांठेड़ सहित सदस्यों ने किया। निवृत्तमान अध्यक्ष कमलेश बुपक्या ने नए अध्यक्ष विनोद मेहता को तथा निवृत्तमान सचिव अजय सिसौदिया व चंद्रसेन  गढ़िया ने नए सचिव नीलेश चौरड़िया व मनोज कांठेड़ को पदभार सौंपा। इसके बाद अतिथियों ने नए पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलवाई।

इन्होंने ली पद की शपथ

अध्यक्ष विनोद मेहता, उपाध्यक्ष मनीष नाहर, सचिव नीलेश चौरड़िया, सह सचिव मनोज कांठेड़, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र डोशी, संचालक मंडल ललिता-रविंद्र पोखरना, रीटा-अजय जैन, संगीता-संजय कोठारी, हिंजल-पारस पगारिया, ज्योति-राजेश जैन, डॉ. कीर्ति कुमार शाह, राजेंद्र नवलक्खा, संचालक मंडल के सुनील जैन, सुनील लालवानी, राजेंद्र भंडारी मुकेश पगारिया, संजय कोचट्टा, इंदरमल चौपड़ा, राजेंद्र धारीवाल, बसंत अग्रवाल, शैलेश पीपाड़ा आदि।

इन्होंने लगाई पदाधिकारियों को पिन

नवीन सदस्य सुनील गांधी, पारस  भरगट, प्रदीप पीपाड़ा व निरीश रूनवाल को प्रदीप लोढ़ा ने, निर्मल लुनिया, विमल छाजेड़, अशोक बरमेंचा, महेंद्र गादिया, सुशील छाजेड़, नरेंद्र गदिया, उपेंद्र कोठारी, महेंद्र कोचर, राजेंद्र दरड़ा को कांतिलाल मंडलेचा ने  पिन लगाई । वरिष्ठ समाजसेवी फतेहलाल कोठारी, श्रेणिक जैन में नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी। संचालन प्रो. मनोहर जैन व ज्योति जैन ने किया। आभार सचिव नीलेश व मनोज कांठेड़ ने  माना।