डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथी कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, प्राची पटेल, शेख रूहिनाज़ और हेमलता डामर का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा

डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन रतलाम द्वारा संचालित डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक महाविद्यालय का होम्योपैथी चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

Jun 24, 2023 - 02:45
 0
डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथी कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, प्राची पटेल, शेख रूहिनाज़ और हेमलता डामर का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा
डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथी कॉलेज की छात्रा प्राची पटेल, शेख रूहिनाज एवं हेमलता डामर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रतलाम का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

संस्था की प्राची  पटेल ने 1500  अंकों  में से 1074 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, शेख रूहिनाज ने 1006 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं हेमलता डामर ने 962 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में हर्ष व्याप्त है।

डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।