मिसाल सेवा के सम्मान की : सफाई मित्रों का अभिनंदन कर वार्ड 45 के पार्षद रांका ने मनाया दीपोत्सव और नववर्ष, उपहार भी दिए

भाजपा पार्षद धर्मेंद्र रांका ने वार्ड क्रमांक 45 के सफाई मित्रों के साथ दीपावली और नववर्ष सेलिब्रेट कर उनका अभिनंदन कर मिसाल पेश की।

Nov 20, 2023 - 22:51
Nov 29, 2023 - 14:27
 0
मिसाल सेवा के सम्मान की : सफाई मित्रों का अभिनंदन कर वार्ड 45 के पार्षद रांका ने मनाया दीपोत्सव और नववर्ष, उपहार भी दिए
सफाई मित्रों का अभिनंदन कर उन्हें उपहार प्रदान करते पार्षद धर्मेंद्र रांका, पत्नी ज्योति, बेटी और अन्य।

एसीएन टाइस @ रतलाम । आदर्श प्रस्तुत करने के लिए महान होने की जरूरत नहीं होती। आदर्श छोटे-छोटे प्रयासों और प्रोत्साहन से भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। ऐसा ही कार्य किया है वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद धर्मेंद्र रांका ने। उन्होंने दीपोत्सव और नववर्ष को सफाई मित्रों के साथ सेलिब्रेट किया। रांका ने सफाई मित्रों का सेवा के लिए सम्मान किया और उपहार भी प्रदान किए।

वार्ड क्रमांक 45 को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पार्षद धर्मेंद्र रांका के प्रयासों को पूरा करने में सफाई मित्रों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके द्वारा पूरे वर्ष दी गई सेवा के लिए पार्षद धरेंद्र रांका और उनकी पत्नी ज्योति रांका ने वार्ड के दरोगा सुनील गोरोना, वार्ड प्रभारी और सभी सफाई मित्रों का अभिनंदन किया। रांका दंपति ने उन्हें दीपोत्सव और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के वार्ड 45 के संयोजक भरत सेन, बूथ अध्यक्ष लाखन सिंह शेखावत, जितेंद्र शर्मा, किशोर रैकवार, मोहित सोनी, करण सालवी, सतीश सोनी, कान्हा शेखावत, प्रेमसिंह सोलंकी एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।