खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला ! वन विभाग के अमले ने तेंदुए के हमले से किया इनकार, सर्चिंग जारी

उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पाली कस्बे में तेंदुए द्वारा एक किसान पर हमला किए जाने का मामल सामने आया है। हालांकि वन विभाग का अमला तेंदुए के हमले से इनकार कर रहा है।

Nov 21, 2023 - 00:29
Nov 21, 2023 - 00:36
 0
खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला ! वन विभाग के अमले ने तेंदुए के हमले से किया इनकार, सर्चिंग जारी
किसान पर तेंदुए का हमला।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पाली कस्बे के मामला

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । जिले के पाली कस्बे में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान के चेहरे कंधे और पीठ पर घायल हो गया। घायल किसान के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसान पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए की सर्चिंग शुरू कर दी थी लेकिन देर रात तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार पाली कस्बे के वार्ड क्रमांक तीन कुरयाना निवासी दशरथ कुशवाह अपने घर से कुछ दूर अपने खेत पर पानी दे रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। किसान की चीख सुनकर लोगों ने शोर मचाया जिससे तेंदुआ भाग गया। बताया जा रहा है कि भागते समय तेंदुए ने अशोक नामक एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम सोमवार को देर रात तक तेंदुए की सर्चिंग की जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए का पता नहीं चल सका था। इससे वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमला किसी अन्य जंगली जानवर अथवा कुत्ते द्वारा किया गया है। अधिकारियों की मानें तो घायल व्यक्ति के चेहरे और कंधे पर चोट का निशान देख कर तेंदुए के हमले की पुष्टि नहीं हो रही है। फिर भी एहतिहात के तौर पर रात में गश्त जारी रहेगी। इधर, भयग्रस्त ग्रामीणों ने रात्रि जागकरण करने का निर्णय लिया था।

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।