गणतंत्र दिवस की तैयारी : राज्यपाल मंगूभाई पटेल भोपाल में, मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान कौन-कहां ध्वज फहराएगा, इसकी सूची मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।

Jan 17, 2024 - 22:23
 0
गणतंत्र दिवस की तैयारी : राज्यपाल मंगूभाई पटेल भोपाल में, मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में फहराएंगे तिरंगा
26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर जिला मुख्यालय पर होने वाले समारोह में ध्वज फहराने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सूची जारी।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को मनाए जाने वाले समारोह की तैयारियां जारी हैं। इस बार भोपाल में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तो विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। 30 जिलों में मंत्री जबकि 22 में कलेक्टर द्वारा झंडावंदन करेंगे।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को एक आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले समारोह के लिए कौन मुख्य अतिथि होगा। प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी भोपाल, आर्थिक राजधानी तथा महाकाल की नगर उज्जैन के साथ ही 30 अन्य जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मंत्रियों, राज्य मंत्रियों की रहेगी। वहीं 30 जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराएंगे। मंत्री और कलेक्टर अपने-अपने जिलों में समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।