रतलाम । गौतम माणक चौक थाना तो अनुराग यादव हाट की चौकी प्रभारी बने, मावता और सरकी चौकी प्रभारी व 32 सब इंस्पेक्टर भी प्रभावित, देखें सूची

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा रतलाम की तीन पुलिस चौकी और दो थानों पर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

Aug 17, 2023 - 13:49
Aug 17, 2023 - 13:59
 0
रतलाम । गौतम माणक चौक थाना तो अनुराग यादव हाट की चौकी प्रभारी बने, मावता और सरकी चौकी प्रभारी व 32 सब इंस्पेक्टर भी प्रभावित, देखें सूची
रतलाम के थाना व पुलिस चौकी प्रभारी बदले।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की पुलिस चौकियों और रतलाम शहर के माणक चौक थाने पर प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है। 32 सब इंस्पेक्टरों के तबादले भी किए गए हैं। इस संबंध में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने आदेश जारी किया है।

 एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार माणक चौक थाना प्रभारी रहे एसआई अनुराग यादव हाट की चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि उज्जैन से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक मुनेंद्र कांत गौतम को माणक चौक थाने की कमान दी गई है।.

ताल थाना प्रभारी एसआई नागेश यादव सरसी पुलिस चौकी और कालूखेड़ा थाने पर पदस्थ रहे एसआई प्रताप सिंह भदौरिया को मावता चौकी प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक कर्णसिंह पाल को ताल थाना प्रभारी बनाया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।