भाजयुमो हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत रतलाम जिले में रोपेगा 1 लाख 35 हजार पौधे, तीन चरण में पूरा होगा लक्ष्य

भाजयुमो को रतलाम जिले में 1 लाख 35 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। ये पौधे जिले में #हरा_भरा_मध्यप्रदेश_अभियान के तहत तीन चरण में रोपे जाएंगे।

भाजयुमो हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत रतलाम जिले में रोपेगा 1 लाख 35 हजार पौधे, तीन चरण में पूरा होगा लक्ष्य
हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान

कालूखेड़ा में हुई पौधारोपण की शुरुआत, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में भी रोपे पौधे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रतलाम जिले में 1 लाख 35 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसकी शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल से हो चुकी है।

मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी डी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में ‘हरा भरा मध्य प्रदेश’ अभियान चलाया जा रहा है। जिले में इसकी शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में पौधे रोप कर की गई। मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया पूरे प्रदेश में 75 लाख  पौधारोपण का लक्ष्य है। इसके तहत रतलाम जिले को 3 चरण में 1,35,000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। जिले के सभी मंडलों में पौधारोपण किया जाएगा। इसकी शुरुआत कालूखेड़ा में पौधारोपण कर की जा चुकी है।

ये रहे कालूखेड़ा में मौजूद 

#हरा_भरा_मध्यप्रदेश_अभियान के तहत पौधारोपण के शुभारंभ के समय जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के. के. सिंह कालूखेड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री रविंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष ऋतिक जोशी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में भी हुआ पौधारोपण

इसी प्रकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में पौधारोपण किया गया। यहां मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, यादवेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष राहुल रांका, उपाध्यक्ष कुलदीप पड़ियार,  प्रवीण सिरवी, ईश्वर प्रजापत, विशाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनय पंवार, पीयूष बामनिया, राजीव पटीदार, युवराज, सुरेश दक्ष, आशीष चौहान, मनीष पांडेय, दीपांशु पांडेय, कैलाश पंवार, प्रदीप जादव, यश शर्मा, मयंक तिवारी एवं  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।