रतलाम के युवाओं ने गठित किया सार्थक युवा संघ, करणसिंह गोयल अध्यक्ष और आयुष व्यास महासचिव मनोनीत

रतलाम शहर के युवाओं ने सार्थक युवा संघ नाम से नया संगठन बनाया है। यह सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े सेवा कार्य करेगा।

Feb 19, 2024 - 10:43
 0
रतलाम के युवाओं ने गठित किया सार्थक युवा संघ, करणसिंह गोयल अध्यक्ष और आयुष व्यास महासचिव मनोनीत
सार्थक युवा संघ के गठन के दौरान संबोधित करते पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के उर्जावान युवाओं द्वारा एक संघ का गठन किया है। सार्थक युवा संघ नाम से बना यह संगठन सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में सेवा गतिविधियों का संचालन करेगा। करणसिंह गोयल को सर्वानुमति से संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

रतलाम शहर में सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करने के उद्देश्य से 100 युवाओं की बैठक अलकापुरी कम्यूनिटी हाल में आहूत की गई थी। इसमें चर्चा के दौरान युवाओं ने एक नए संघ के गठन पर जोर दिया। सर्वसहमति से अध्यक्ष की जिम्मेदारी करणसिंह गोयल को देने का निर्णय लिया। इसके बाद संघ के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का मनोनयन भी किया गया। संचालन पीयूष व्यास ने किया। आभार विजय करमचंदानी ने माना।

कार्यकारिणी में ये रहेंगे

सार्थक युवा संघ के उपाध्याक्ष के रूप में प्रवीण सिरवी व विजय कर्मचंदानी, महासचिव आयुष व्यास, सचिव पंकज टांक, कोषाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कुलदीप चुंडावत, मंत्री नाना प्रजापत, संगठन मंत्री अखिलेश जाट, व्यवस्था मंत्री कीर्तिराज सिंह सिसौदिया, उप व्यवस्था मंत्री, उमेश लोधी, सूचना मंत्री दीपेंद्र पंवार, सोशल / मीडिया प्रभारी नीलेश पंवार को बनाया गया। इसके अलावा संघ प्रमुख शुभम परासिया और पीयूष राठौड़ को बनाया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।