तांत्रिक बनकर गड़ा धन निकालने के बहाने रहने लगा घर में, पुरुषों को बाहर भेज कर घर की तीन महिलाओं से की ज्यादती, धमकाया भी

आलोट पुलिस ने एक नकली तांत्रिक के विरुद्ध तीन महिलाओं से ज्यादती करने का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी गड़ा धन निकालने का झांसा देकर पीड़ित परिवार के घर में रहने लगा था।

तांत्रिक बनकर गड़ा धन निकालने के बहाने रहने लगा घर में, पुरुषों को बाहर भेज कर घर की तीन महिलाओं से की ज्यादती, धमकाया भी
रतलाम जिले के आलोट में नकली तांत्रिक ने तीन महिलाओं से किया रेप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में एक नकली तांत्रिक द्वारा तीन महिलाओं के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपी गड़ा धन निकालने का झांसा देकर उनके घर में रहने लगा था। मामले का खुलासा होने पर लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी बलवीर पिता महावीर बैरागी (43) निवासी ग्राम बेगूं जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एक सप्ताह पहले आलोट आया था। यहां आलोट रेलवे स्टेशन पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य के मित्र से बलवीर की पहचान हुई। उसने खुद को तांत्रिक बताया और कहा कि वह गड़ा धन निकाल सकता है। इससे पीड़ित परिवार उससे झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपी संबंधित परिवार के घर में ही रहने लगा और कथित तांत्रिक क्रिया करने की बात कहने लगा।

पिता-पुत्र को भेज दिया था मेंहदीपुर

आरोपी बलवीर सिंह ने परिवार के मुखिया और उसके बेटे को कहा कि गड़ा धन निकालने के लिए तांत्रिक क्रिया करना होगी। यह क्रिया सिर्फ महिलाओं की मौजूदगी में होगी। आरोपी ने परिवार के पुरुषों से कहा कि उन्हें मेहंदीपुर दर्शन के लिए जाना होगा। इससे पिता-पुत्र उसके झांसे में आ गए और वे मेहंदीपुर चले गए।

पानी में कुछ मिलाकर पिलाया और की ज्यादती

पुरुषों के जाते ही उसने तंत्र क्रिया करने का नाटक किया और परिवार की एक महिला को पानी में कुछ मिला कर पीने को दिया। महिला ने पानी किया और थोड़ी ही देर बाद अचेत हो गई। इसाक फायदा उठाकर आरोपी बलवीर ने उक्त महिला के साथ ज्यादती की। इसी प्रकार उसने महिला की बेटी और रिश्ते की बहन के साथ भी ज्यादती की। इतना ही नहीं, आरोपी ने तीनों को चाकू दिखकर धमकाया।

ऐसे उजागर हुआ मामला

आसपास के लोगों और अन्य रिश्तदारों को शंका हुई तो उन्होंने पड़ताल की तो मामला उजागर हो गया। इसके बाद उन्होंने कथित तांत्रिक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने कथित तांत्रिक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस से सुपुर्द कर दिया।