निर्देश : लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाए, मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व नए मतदाताओं को जागरूक करें- मंत्री चेतन्य काश्यप

मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजयुमो के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर कर युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

Apr 8, 2024 - 23:32
 0
निर्देश : लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाए, मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व नए मतदाताओं को जागरूक करें- मंत्री चेतन्य काश्यप
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को निर्देश देते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने सहित उनके दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

मंत्री काश्यप ने लोकसभा चुनाव के लिए युवा मोर्चा को अभी से मैदान में उतरकर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कराए जाने की बात कही। बैठक में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, जयेश जजोरिया, चिराग असरानी, दीपसिंह देवड़ा एवं मंडल महामंत्री राहुल पांचाल उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।