एक पेड़ मां नाम ! कलेक्टर मिशा सिंह और अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रोपे 100 पौधे, छायादार और पर्यावरणीय महत्व के पौधों से विकसित होगा गार्डन
रतलाम में 'एक पेड़ मां नाम' अभियान के तहत कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर परिसर में पौधारोपण किया। लगभग 100 पौधे लगाए गए तथा परिसर को आकर्षक गार्डन के रूप में विकसित करने, पौधों के संरक्षण, नियमित रखरखाव और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 'एक पेड़ मां नाम' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्टर मिशा सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया। अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे रोपे।
पौधारोपण के बाद कलेक्टर मिशा सिंह ने परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण स्थल को व्यवस्थित रूप से विकसित करते हुए इसे आकर्षक गार्डन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पौधों की देखभाल तथा परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य दीर्घकालिक रूप से सफल हो सके।
ये भी पढ़ें
100 छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधे रोपे
अभियान के दौरान परिसर में लगभग 100 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। इनमें बादाम, शीशम, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं, जो भविष्य में परिसर की हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें








