खेल-खेल में हादसा : खेलते समय गले में शॉल लिपटने से चली गई 12 वर्षीय बच्चे की जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

शहर के बरगुंडा मोहल्ला में 12 वर्षीय एक बालक की खेलते समय गले में शॉल लिपट जाने से मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

Jan 28, 2025 - 11:54
 0
खेल-खेल में हादसा : खेलते समय गले में शॉल लिपटने से चली गई 12 वर्षीय बच्चे की जान, पुलिस कर रही मामले की जांच
खेलते समय हुए हादसे में 12 साल के बालक की मौत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र में खेलने के दौरान शॉल गले में लिपटने से एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार माणक चौक थाना क्षेत्र के बरगुंडा मोहल्ला का है। यहां पिंटू कुचबंदिया नामक व्यक्ति किराये के एक मकान में रहते हैं। दिनांक 27 जनवरी 2025 को अपराह्न करीब 3.50 बजे कुचबंदिया का 12 वर्षीय कार्तिक बेटा खेल रहा था। खेल-खेल में शॉल उसके गले में लिपटने से वह अचेत हो गया। घटना के वक्त बच्चे की मां थी। सूचना मिलने पर परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। माणकचौक थाने पर विक्रम पिता मुरली कुचबंदिया (38) विवासी वेदव्यास कॉलोनी रतलाम की सूचना पर बीएनएसएस की धारा 194 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।