‘अब की बार 56 हजार पार’ के लिए आखिरी दिन की तैयारी पहले दिन से ही करें, अधिक से अधिक मतदान की चिंता करें कार्यकर्ता- केयूर रोकड़िया

भाजपा ने रतलाम शहर से इस विधानसभा चुनाव में 56 हजार से जीत का लक्ष्य तय किया है। वडोदरा विधायक ने कार्यकर्ताओं से यह लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

‘अब की बार 56 हजार पार’ के लिए आखिरी दिन की तैयारी पहले दिन से ही करें, अधिक से अधिक मतदान की चिंता करें कार्यकर्ता- केयूर रोकड़िया
बैठक को संबोधित करते वडोदरा विधायक केयूर भाई केवड़िया, समीप हैं विधायक चेतन्य काश्यप।

भाजपा के पांचों मंडलों की कामकाजी बैठक में चुनावी तैयारी पर चर्चा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पांचों मंडलों की कामकाजी बैठक मंडलवार हुई। इनमें जिला चुनाव प्रभारी एवं वडोदरा के विधायक केयूर भाई रोकड़िया ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि रतलाम में चुनावी जीत के लिए भाजपा ने ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का लक्ष्य रखा है। 56 हजार मतों से जीत के लिए आखिरी दिन की तैयारी पहले दिन से करनी होगी। चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसकी चिंता हर कार्यकर्ता करे।

केयूर भाई ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जो मत मिले थे, उससे अधिक लोकसभा चुनाव में मत प्राप्त हुए। इस बार विधानसभा के चुनाव में और अधिक मत लाना है, तो घर-घर जाकर मतदाताओं से सतत संपर्क कर उन्हें मतदान केन्द्र तक लाना होगा। उन्होंने शक्ति केन्द्र, पन्ना समिति और बूथ स्तर तक की जाने वाली तैयारी की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि भाजपा के पक्ष में निर्मित माहौल को अंत तक बनाए रखें।

पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है- विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम शहर के भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर ही नहीं, अपितु भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। लोकसभा चुनाव में पचास हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी और इस बार उसे और बढ़ाकर छप्पन हजार से अधिक तक ले जाना है। कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति जो भरोसा जताया है, उसे कायम रखते हुए वे रतलाम शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे। काश्यप ने भी मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने पर जोर दिया। जिससे जीत का अंतर बढ़ेगा।

भाजपा के पितृपुरुष की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई शुरुआत

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय मंचासीन रहे। मंडल अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। आरंभ में भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

ये उपस्थित रहे

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिसौदिया, नेहा मेहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सहमीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, विधानसभा विस्तारक प्रदीप कोठारी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, राकेश परमार, सुबेन्द्रसिंह गुर्जर, हेमंत राहोरी, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, अनीता कटारा, पीरूलाल सोवणचा सहित पार्टी, मोर्चा, इब्राहीम शेरानी, हरिराम शाह, नंदकिशोर तोषावड़ा, राहुल निंदाने सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।